एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युक्ता और हर्षिता ने मारी बाजी

Champawat Updated Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बनबसा। पुरस्कार वितरण के साथ स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती कार्यक्रम संपन्न हो गए। मुख्य अतिथि सहायक परिवहन अधिकारी विमल पांडे ने स्वामी विवेकानंद के अद्वैतवाद के बारे में बताते हुए उन्हें एक सच्चा समाज सुधारक एवं दार्शनिक बताया। इस मौके पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में युक्ता, हर्षिता, सत्येंद्र और कोमल ने बाजी मारी
विज्ञापन
विज्ञापन

देव भूमि कालेज आफ एजूकेशन में सेवानिवृत्त मेजर गणेश चंद की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती कार्यक्रम के समापन समारोह में स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। निबंध प्रतियोगिता में युक्ता कांडपाल, कोमल पांडे एवं कविता जोशी, भाषण में हर्षिता, सत्येंद्र राघव एवं हर्षित तथा चित्रकला में प्रशस्ति पाल, अभिषेक भट्ट एवं रविंद्र कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्लोरियस एकेडमी, पूर्णागिरि इंटर कालेज एवं एमिटी कांवेंट पहले तीन स्थानों पर रहे। विवेकानंद रूप सज्जा में सचिन दिगारी ने पहला, शुभांकित सजवान ने दूसरा एवं राजेंद्र जेठी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक नीरज जासवाल, डा. जनक चंद, जेपी खड़ायत एवं धर्मेंद्र चंद थे। संचालन श्याम बी शांख्यधर एवं ममता चंद ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बीएड कालेज के निदेशक कैलाश थपलियाल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डा. जनक चंद, रविंद्र पांडे, मनोज कुमार शर्मा, नीरज जायसवाल, भारत भूषण सक्सेना, सीमा फुलारा, मनोज नाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें