टनकपुर। राज्य स्तरीय अंडर 16 ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मुकाबलों में देहरादून और टनकपुर स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। शनिवार को देहरादून और टनकपुर के बीच खिताबी भिडंत होगी।
खेल विभाग के तत्वावधान में चल रही प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहला सेमी फाइनल मुकाबला देहरादून और अल्मोड़ा के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्मोड़ा ने 65 रनों का स्कोर खड़ा किया। अमन ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। देहरादून के गेंदबाज तुषार ने तीन विकेट झटके। देहरादून की टीम ने 12 ओवरों में जीत हासिल कर ली। तुषार ने टीम के लिए सर्वाधिक 21 रन तथा सौभर ने 19 रन जुटाए।
दूसरा सेमी फाइनल में टनकपुर स्टेडियम और कोटद्वार के बीच हुआ। टनकपुर ने 33 रनों के अंतर से जीत हासिल की। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए टनकपुर ने निर्धारित 20 ओवर खेलकर 113 रन बनाए। गौरव नं सर्वाधिक 23 एवं उमेश ने 21 रन बनाए। कोटद्वार के गेंदबाज मांटी एवं मयंक ने 2-2 विकेट लिए। जवाबी बल्लेबाजी में कोटद्वार की टीम 18 ओवर में 81 रनों के स्कोर पर सिमट गई। टनकपुर के गेंदबाज सतीश एवं उमेश ने 2-2 विकेट लिए। मैच के निर्णायक अमित, कमल, गुलाम मुस्तफा एवं गुलाब थे। स्कोरर का जिम्मा तनुज कुमार एवं राहुल शर्मा ने निभाया जबकि संतोष चंद एवं कमल भट्ट ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। प्रतियोगिता के आयोजन में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, अमन तड़ागी, चंद्रशेखर ओली, हेमंत कापड़ी, प्रकाश सिंह, जगदेव सिंह आदि सहयोग दे रहे ह्रैं।