एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बैंकों के कर्जदारों से वसूली की कार्रवाई तेज

Champawat Updated Wed, 20 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टनकपुर। चालू वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग का समय नजदीक आने के साथ तहसील प्रशासन ने बकाएदारों से वसूली तेज कर दी है। तीन टीमें गठित कर बकाएदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में होने वाली वित्तीय क्लोजिंग का समय नजदीकी के चलते तहसील प्रशासन बैंक के कर्जदारों से वसूली की तैयारी में जुट गया है। प्रभारी तहसीलदार भगीरथ जोशी ने बताया कि बकाएदारों से वसूली के लिए तीन टीमें गठित की गई है। बाकएदारों को 28 फरवरी तक बकाया धनराशि तहसील में जमा करने का समय दिया गया है। इसके बाद तहसील प्रशासन वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई पर शुरू करेगा। बकाएदारों की चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में विभिन्न बैंकों के करीब 30 बड़े बकाएदारों की आरसी (मांग पत्र) तहसील में आई है। इन बकाएदारों से बकाया धनराशि वसूली की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बकाएदारों से समय रहते बकाया धनराशि जमा कर कार्रवाई से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें