टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को निबंध एवं एपण प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। निबंध में आरती तथा निधि शर्मा ने बाजी मारी। वहीं एपण में आरती एवं भावना अव्वल रही।
सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में कन्या भ्रूण हत्या विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा आरती प्रथम, पूजा भट्ट द्वितीय एवं शिल्पी तृतीय स्थान पर रही। एपण में आरती एवं भावना ग्रुप ने बाजी मारी। इसके अलावा रेखा बिष्ट एवं गीता ग्रुप ने दूसरा तथा शांति, प्रियंका एवं हेमा पांडेय का ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। भूगोल परिषद ने भी मानव एवं पर्यावरण विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा निधि शर्मा ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुमन कुमारी ने द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शोभा त्रिपाठी एवं बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा भावना संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्या प्रो. करुणा खुन्नू ने परिणामों की घोषणा कर विजेता छात्राओं को शाबासी दी। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर चंद्रशेखर साहू, डा. सर्वजीत सिंह, डा. एमएस चौहान, डा. एमपी शर्मा थे।