एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जिले को आदर्श स्वरूप देेने में जुटें कर्मचारी : डीएम

Champawat Updated Sat, 02 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। उत्तराखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई का षष्ठम द्विवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को वन पंचायत सभागार में शुरू हो गया। अधिवेशन के दूसरे सत्र में महासंघ की नई जिला कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाएंगे। शुक्रवार को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीधर बाबू अद्दांकी ने दीप प्रज्ज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से जिले को आदर्श स्वरूप देने में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा के साथ निर्भीक होकर राजकीय कार्य समय से संपादित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासंघ जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह अधिकारी की अध्यक्षता एवं महामंत्री अनिल उप्रेती तथा दीवान सिंह बिष्ट के संचालन में आहूत अधिवेशन में चुनाव अधिकारी मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष डीके पंत एवं शिक्षा विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीवन ओली ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला तथा उनके समाधान के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान किया।
इस मौके पर रमेश नाथ, गिरधारी नाथ, चंदन रावत, सोबन सिंह, दीवान भंडारी, गणेश वर्मा, देव सिंह, हयात सिंह, केशर फर्त्याल, सुंदर सिंह, मिलाप सिंह, गणेश जोशी, जगदीश तिवारी, गोविंद राम, राजेंद्र सिंह, पुष्कर नाथ, राम कुंवर, टीका सिंह, पूरन फर्त्याल, भुवन उप्रेती, जोध सिंह, खीमानंद, मकर सिंह, भगवान दास वर्मा सहित विभिन्न विभागों के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें