एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कई शिक्षकों को किया सम्मानित

Champawat Updated Sat, 18 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लोहाघाट। प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई का त्रैवार्षिक अधिवेशन शुरू हो गया है। क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षक भवन के निर्माण को पूरा करने के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये देने के साथ शिक्षकों की न्यायोचित मांगों को लगातार सदन में उठाने की बात कही। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन लता वर्मा, मुख्य शिक्षाधिकारी जीसी गौड़, डीईओ बेसिक आनंद भारद्वाज, डीआरसी के प्राचार्य टीसी सती, बीईओ गोपाल राम, योगेश मेहता ने भी शिक्षा की गुणवत्ता तथा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सुझाव दिए। जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा की अध्यक्षता में संचालन चंद्रकिशोर पांडेय और मुकेश साह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंजापुरी एप्रोच में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षक किशन चंद्र पांडेय, सेवानिवृत्त शिक्षक बसंती देउपा, पूरन चंद्र राय, सीएस ओली, जानकी जोशी तथा नाथ सिंह डांगी के अलावा राज्य पुरस्कार प्राप्त सुशीला चौबे, नवीन वर्मा को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जीवन कलौनी ने मुख्य अतिथि को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। इससे पूर्व विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। एलएस मेहता, दीप जोशी, कमल राय, प्रेम राम, गोपाल जोशी, खिलानंद जोशी, बीडी बगौली, विपिन खोलिया, पान सिंह, नरेश चम्याल ने सभी का स्वागत किया। अधिवेशन में महेश उप्रेती, डीडी जोशी, स्वर्ण सिंह मौनी ने भी विचार रखे। अधिवेशन में चंपावत के ब्लाक अध्यक्ष रूद्र सिंह, पाटी के सुरेंद्र वर्मा, टनकपुर के संजय वर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम फर्त्याल, बाराकोट के डा.योगेश चतुर्वेदी भी मौजूद थे। सुनील पांडेय के नेतृत्व में सभी ने संकल्प गीत का गायन किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें