एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फसलों और रास्तों को काफी नुकसान

Champawat Updated Fri, 05 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लोहाघाट। बालातड़ी, खरहीं, करौली, गडियूरा, भिंगराड़ा, चलथियां आदि गांवोें में हाल की बरसात से खेती, पेयजल योजनाओं, संपर्क मार्गों, कृषि भूमि को काफी नुकसान पहुंचा है। साथ ही दो दर्जन मकानों के आंगन ध्वस्त होने से मकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता नीलम गड़कोटी ने जिलाधिकारी को मामले की जानकारी दी। श्री गड़कोटी के नेतृत्व में ग्रामीणों का शिष्टमंडल डीएम से मिला। बीडीसी सदस्य उमेश चंद्र, कृष्णानंद, ग्राम प्रधान हीरा देवी, त्रिलोचन भट्ट, शिवदत्त भट्ट, कमल भट्ट, परमानंद भट्ट, काशी राम, गोविंद राम, आचार्य प्रेम बल्लभ, खिलानंद भट्ट, सुरेश जोशी ने भिंगराडा में कन्या जूनियर और प्राथमिक विद्यालय के मध्य से बहने वाले नाले में भूमि कटाव रोकने की मांग की।साथ ही वहां पुल का निर्माण करने का आग्रह किया।
शिष्टमंडल ने भिंगराड़ा से खरहीं-बालातड़ी-करौली-मैरोली पैदल मार्ग के ध्वस्त होने से लोगों को हो रही दिक्कतों से भी अवगत कराया। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने एसडीएम पाटी को जांच कर शीघ्र उन्हें आख्या देने का निर्देश दिया। उधर सुंई खैसकांडे, चौबे गांव आदि स्थानों पर बरसात से आलू, मिर्च, बेमौसमी सब्जी को भारी नुकसान पहुंचा है। गांव के मदन पुजारी, रमेश खर्कवाल, रमेश चौबे, तारादत्त खर्कवाल, उर्वादत्त चौबे, शेखर पुजारी, कैलाश चौबे आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लोगों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें