चंपावत। सीमांत तल्लादेश क्षेत्र के बकोड़ा गांव में लधिया नदी से भूकटाव हो रहा है। तीन गौशालाओं के ध्वस्त होने के साथ ही भयभीत ग्रामीणों ने अपने घरों को छोड़कर अन्यत्र शरण ले ली है। पैदल रास्तों के क्षतिग्रस्त होने, चेकडाम और भूमि कटाव से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व विभाग के पटवारी ने क्षेत्र का मौका मुआयना किया है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी है।
रिसायी बमनगांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता देवी, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य बच्चन सिंह अधिकारी का कहना है कि प्रभावित ग्रामीणों के रहने के लिए मकान नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है। चूका गांव में राम सिंह, टीका सिंह और गौरा सिंह के गौशाला बह गए हैं। दीवानी राम, दीवान सिंह, रूप सिंह, भूप सिंह, सुंदर सिंह की कृषियोग्य भूमि भूकटाव की भेंट चढ़ गई है। बंडा, मगरून, खेत में पेयजल लाइन ध्वस्त होने से ग्रामीण दूषित जल पीने को विवश हैं।