टनकपुर। शारदा चुंगी कालोनी में शारदा से हो रहा कटाव रोकने को अब खिलाड़ी भी आगे आए हैं। शनिवार को उन्होंने वायर क्रेट्सों के निर्माण में श्रमदान कर बचाव कार्य में हाथ बंटाने के लिए लोगों को आगे आने का संदेश दिया। शारदा के कटाव से शहर की शारदा चुंगी कालोनी पर मंडरा रहे खतरे की रोकथाम को सिंचाई विभाग द्वारा वायर क्रेट्सों का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार को स्टेडियम के ताईक्वांडो खिलाड़ियों की टीम ने भी वायर क्रेट्सों के निर्माण में श्रमदान किया। कोच दिलदार अली के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने स्टाक से पत्थरों का ढुलान कर कटाव स्थल पर पहुंचाया।