एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डोजर की चपेट में आने से मजदूर घायल

Champawat Updated Sat, 10 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

धारचूला। उच्च हिमालयी क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क में काम कर रहा एक मजदूर डोजर की चपेट में आने से घायल हो गया। उसके दाहिने पैर की सभी उंगलियां कट गई हैं। घायल को अभी तक प्राथमिक इलाज तक नहीं मिल सका है। खून अधिक बहने से मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने घायल को हेलीकॉप्टर से हायर सेंटर ले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार देर शाम धारचूला तहसील मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर नपल्च्यू (गुंजी) गांव में सीमा सड़क संगठन (ग्रिफ) द्वारा बनाई जा रही सड़क के निर्माण में लगे राजेंद्र नपल्च्याल (39) पुत्र धनक सिंह के पैर पर डोजर चढ़ गया। इसकी वजह से राजेंद्र सिंह की दाहिने पैर की सभी उंगलियां कट गईं। वन पंचायत सरपंच वीरेंद्र नपल्च्याल ने बताया कि गांव मेें स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। इस वजह से घायल को इलाज की दरकार है। इलाज नहीं मिलने से राजेंद्र के पैर में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ गया है। बताया कि तहसील प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। इधर, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस समय गुंजी क्षेत्र का मौसम खराब चल रहा है। मौसम में सुधार आते ही हेलीकॉप्टर के जरिए मजदूर को धारचूला मुख्यालय लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें