एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मानेश्वर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Champawat Updated Wed, 14 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत/लोहाघाट। सावन माह में चारों ओर शिव भक्ति का माहौल है। जिले में कई स्थानों में महाशिवपुराण कथाओं का आयोजन किया जा रहा है। मानेश्वर महादेव मंदिर में चल रही पुराण कथा को सुनने के लिए यहां भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर में रात भर भजन-कीर्तन का दौर जारी है। महंत रमनपुरी जी महाराज की देखरेख में तमाम व्यवस्थाओं को अंजाम दिया जा रहा है। फटकशिला मंदिर में चल रही महा शिवपुराण कथा का यज्ञ और भंडारे के साथ समापन किया गया। मुख्य यजमान भुवन बोरा, बाबा महेश गिरि, मंदिर के पुजारी हरीश चंद्र, व्यास आचार्य पूरन चंद्र पांडेय आदि लोगों ने जन कल्याण के लिए यज्ञशाला में आहुतियां दी। इस अवसर पर लगभग डेढ़ हजार से अधिक लोग भंडारे में शामिल हुए। उधर पिपलाटी गांव के सकलाथान मंदिर में आज से श्रीमद् देवी भागवत कथा शुरू हो गई है। कथा का वाचन जगदीश जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। मुख्य यजमान बालादत्त भट्ट, पुजारी मुरलिधर गहतोड़ी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पूर्णानंद भट्ट, गुणानंद भट्ट, व्यवस्थापक शिरोमणि भट्ट, शिवदत्त भट्ट, देवकीनंदन आदि लोगों ने कथा की शुरूआत में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें