एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हॉकी में जीजीआईसी ए ने बी को हाराया

Champawat Updated Sun, 08 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टनकपुर। अंतर्विद्यालयी क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत शनिवार को जूनियर बालक और बालिका वर्ग के हॉकी मुकाबले हुए। बालिका वर्ग का मुकाबला जीजीआईसी की ए टीम ने जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम मैदान में चल रही प्रतियोगिता के तहत हाकी मुकाबलों का उद्घाटन क्षेत्र शिक्षा अधिकारी प्रधानाचार्य एमपी दोहरे ने किया। बालिका वर्ग का मुकाबला जीजीआईसी की ए और बी टीम के मध्य खेला गया, जिसमें ए टीम ने बी टीम को 2-0 से शिकस्त दी। ए टीम की ओर से अदिति और लक्ष्मी बोहरा ने गोल किए। बालक वर्ग का मुकाबला राधेहरि राजकीय इंटर कालेज और विवेकानंद के मध्य हुआ, जिसमें दोनों ही टीम 1-1 के स्कोर से बराबरी पर रही। राधेहरि की ओर से प्रदीप सिंह ने और विवेकानंद की ओर से परमजीत सिंह ने गोल किया। निर्णायक मंडल में क्षेत्रीय क्रीड़ा समन्वयक हरि सिंह राजा, कल्पना धामी, सतीश जोशी, वेदप्रकाश पंत, एसपी यादव, अंबा दत्त पंत, प्रकाश सिंह, हेमंत कापड़ी, गौरव पंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें