एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विकास और संघर्ष समिति का प्रदर्शन

Champawat Updated Tue, 10 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। जिला विकास और संघर्ष समिति की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और 16 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा गया। समिति की ओर से मुख्यालय में मेडिकल कालेज, महिला पॉलीटेक्निक, रोडवेज बस स्टेशन, स्टेडियम, गौड़ी किमतोली और ढकना बडोला मार्ग का निर्माण करने, एआरटीओ कार्यालय का शिविर कार्यालय खोलने, महाविद्यालय को केंद्र पोषित करने, सीवर लाईन का निर्माण करने, आईटीआई भवन का निर्माण करने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति कार्यकारी अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी और हरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में डीके पांडेय, रमेश सिंह, नगरपालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, पुष्कर चौधरी, शंकर पांडेय, नारायण सिंह तड़ागी, दीपक तड़ागी, प्रकाश नाथ, त्रिलोक सिंह बोहरा, विनोद चौधरी, भैरव भंडारी, सुभाष जोशी, नारायण राम, लक्ष्मण सिंह, गिरीश सिंह भंडारी, प्रहलाद बडोला, मोहन चौधरी, त्रिलोक गिरि, हरीश चौधरी, दलीप मेहता, गोविंद सामंत, हिमेश कलखुड़िया, एलएम भट्ट, त्रिभुवन गिरि सहित तमाम लोग शामिल रहे। डीएम दीपेंद्र चौधरी ने प्रदर्शनकारियों को विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें