एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवक मंगल दल डूंगराबोरा को मिला यूथ अवार्ड

Champawat Updated Fri, 04 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। जिले के लोहाघाट विकासखंड के युवक मंगल दल डूंगराबोरा को इस वर्ष राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए चुना गया है। युवक मंगल दल को राज्य में यूथ अवार्ड के लिए तीसरा स्थान हासिल करने पर 25 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया। बृहस्पतिवार को जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में युवक मंगल दल अध्यक्ष महेंद्र सिंह को जिला युवा कल्याण अधिकारी डीसी पांडेय ने 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रतिवर्ष बेहतर काम करने के साथ ही पौधरोपण, अल्प बचत, साफ सफाई, जागरूकता, खेलकूद, श्रमदान आदि के मामले में अव्वल रहने वाले युवक मंगल दलों को राज्य स्तर पर विवेकानंद यूथ अवार्ड प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने डूंगराबोरा युवक मंगल दल के प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य युवक मंगल दलों से भी इनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। युवक मंगल दल अध्यक्ष ने कहा कि यूथ अवार्ड मिलने से उनका हौसला दुगना हो गया है। अब गांव के युवक पूरी तरह से रचनात्मक कार्यों को अंजाम देेंगे। इस मौके पर नंदकिशोर जोशी, गिरिजा जोशी, दीपा जोशी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें