एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सांकेतिक चक्का जाम कर किया प्रदर्शन

Champawat Updated Fri, 11 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टनकपुर। निगम के अधिसूचित मार्ग नैनीताल-देहरादून और हरिद्वार-रोहतक मार्ग में निजी बस आपरेटरों को परमिट दिए जाने से गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार और सांकेतिक चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दो टूक कहा है कि जारी परमिट निरस्त नहीं किए गए तो राज्य स्तर पर जबरदस्त आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले सड़क पर रोडवेज कर्मी साढ़े दस बजे कार्य बहिष्कार कर कार्यशाला गेट पर एकत्र हो संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए बस स्टेशन पहुंचे और सांकेतिक चक्का जाम किया। सभा में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि परिवहन नीतियों की खामी से रोडवेज आय पहले ही प्रभावित हो चुकी है और अब निगम के अधिसूचित रूटों पर निजी बस आपरेटरों को परमिट देकर निगम का अस्तित्व मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जारी किए गए परमिट शीघ्र निरस्त नहीं किए तो एकजुटता के साथ उग्र आंदोलन की राह पकड़ी जाएगी। संचालन क्षेत्रीय मंत्री बलदेव प्रसाद ने किया। प्रदर्शन में सतीश शर्मा, गिरीश सक्सेना, राजकिशोर शुक्ला, सतीश ज्याल, भूप सिंह, दीवान सिंह, खीम राम, आईडी पाठक, नवीन जोशी, किशोर सिंह, राजकुमार, संजीव कुमार, दिनेश बहादुर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें