एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

10 को हुए स्थानांतरण आदेश 25 को निरस्त

Champawat Updated Sat, 26 Oct 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। 16 दिन में दो आदेश। एक में तबादला और दूसरे आदेश से स्थानांतरण निरस्त। न तबादला करने की कोई वजह और नहीं इसमें संशोधन का कोई कारण पर इस जिले के स्वास्थ्य महकमे में ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मेसिस्ट जेएस अधिकारी का 10 अक्तूबर को जिला मुख्यालय स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए गए। तबादला आदेश में कोई वजह नहीं बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों का हवाला दिया गया था। रिलीवर के बगैर तबादले पर पाटी के लोगों में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। इस वजह से पाटी में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति भी बिगड़ रही थी।
आखिरकार शुक्रवार को तबादला निरस्त कर दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश का उल्लेख करते हुए स्थानांतरण को निरस्त करने की बात कही गई है। तबादला रद्द होने से पाटी अस्पताल की व्यवस्था में तो सुधार होगा। लेकिन 16 दिनों में स्थानांतरण के दो अलग-अलग आदेश तबादलों में गंभीरता की कमी से लेकर सियासत के दखल को दर्शाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें