टनकपुर। राधेहरि राजकीय इंटर कालेज का सातवीं कक्षा का एक छात्र तीन दिन से लापता है। खोजबीन में उसका कहीं पता नहीं चलने के बाद छात्र के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
खेतखेड़ा निवासी कमलेश मिश्रा का बेटा सुधीर मिश्रा (12) शनिवार को स्कूल गया था, जो वापस घर नहीं लौटा। छात्र के पिता ने बताया कि काफी खोजने के बाद भी उसके नहीं मिलने पर उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। कोतवाल नरेश चंद ने बताया कि छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है।