एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाजयुमो ने बाइक रैली निकाली

Champawat Updated Tue, 07 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लोहाघाट। भाजयुमो संचालित सरहद को प्रणाम कार्यक्रम के तहत पिथौरागढ़ जिले की चीन से लगी सीमा से लौटे मोर्चे के प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ थपलियाल, प्रांतीय संयोजक विकास डोभाल और कौशल गड़िया का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उनके साथ प्रांतीय उपाध्यक्ष केदार जोशी भी हैं। इससे पूर्व मरोड़खान से बाइक रैली निकाली गई, जिसमें जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, निर्मल महरा, मोहित पाठक, ललित कुंवर, प्रकाश ढेक, नवीन बोहरा, विनोद ढेक, राकेश बोहरा, चंद्रशेखर बगौली, राजू अधिकारी, अर्जुन छतोला समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। लोहाघाट पहुंचने पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने भी दल की अगवानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएक्सी भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सौरभ थपलियाल ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा और देश की सभी सीमाओं को जोड़ने, राष्ट्रीय एकीकरण के उद्देश्य को लेकर भाजयुमो की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। सरहद को प्रणाम करने के साथ वहां की पावन माटी को दिल्ली ले जाकर देश की अन्य सरहदों से लाई गई माटी में मिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें