एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बीमार बेटे के इलाज के लिए मदद की मांग

Champawat Updated Wed, 12 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। मानसिक रूप से बीमार बेटे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग को लेकर डीडीहाट तहसील के सुरौली गांव निवासी जगदीश भट्ट जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी जयभारत सिंह को दिए ज्ञापन में कहा है कि उनका कक्षा आठ में पढ़ने वाला बेटा नीरज बचपन से ही मानसिक रूप से कमजोर है। कई अस्पतालों में दिखाने के बाद डाक्टरों ने सलाह दी है कि यदि किसी अच्छे मानसिक रोग चिकित्सालय में बच्चे को ले जाया जाए तो उसकी हालत में सुधार आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश भट्ट का कहना है कि वह गरीबी के चलते बेटे के इलाज के लिए धन की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। बाराबीसी उत्थान समिति के महासचिव जगदीश कुमार की मदद से उपजिलाधिकारी से मिले गरीब ने कहा कि यदि प्रशासन थोड़ी मदद करे तो उसे राहत मिल जाएगी। उपजिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी से कहा है कि गरीब बच्चे के इलाज के लिए किसी मद से पैसा उपलब्ध कराया जा सकता है तो उसके लिए कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें