एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो युवतियों, एक बाल को सौंपा रीड्स को

Champawat Updated Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बनबसा। क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही दो नेपाली युवतियों और एक बालक को एंटी ट्रैफिकिंग सेल कर्मियों ने रीड्स संस्था को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही दो नेपाली युवतियों को एंटी ट्रैफिकिंग सेल कर्मी एचसी रवि जोशी, भुवन राणा और लक्ष्मण चंद ने महिला कांस्टेबिल भावना शाह के सहयोग से पूछताछ की। सेल कर्मी रवि जोशी ने बताया कि दोनों महिलाएं दिल्ली जाने को घर से बनबसा पहुंची थीं उनके पास किराए के पैसे न होने पर इधर-उधर भटक रही थीं। दोनों युवतियों को रीड्स संस्था को सौंपा गया है। उधर घर से भाग आए एक नेपाल बालक सूरज चौधरी (12) पुत्र बलबहादुर चौधरी को भी रीड्स संस्था को सौंप दिया गया। संस्था के परियोजना निदेशक जनक चंद ने बताया कि नेपाल पुलिस के सहयोग से उक्त दोनों युवतियों और बालक के घर संपर्क कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें