एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आय प्रमाण पत्र और राशन कार्ड बनने शुरू

Champawat Updated Fri, 21 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टनकपुर। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत शहर क्षेत्र के नागरिकों के आय प्रमाण पत्र और राशन कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है। शिविर लगाकर पात्र लोगों के आय प्रमाण पत्र और राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर नरेश दुर्गापाल ने शिविर का जायजा लिया। उन्होंने वार्ड एक में 380, वार्ड दो में 300, वार्ड संख्या छह में 320, वार्ड सात में 312 और वार्ड आठ में 330 पात्र लोगों को चिह्नित किया गया है। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, सभासद मुकेश साहू, राजेंद्र रजवार, सौरभ अग्रवाल, नायब तहसीलदार ख्याली राम, राजस्व निरीक्षक ईश्वर सिंह भीमा, पटवारी वीरेंद्र कुमार, प्रदीप जुकरिया सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें