चंपावत। जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली वोटरों के अवलोकन के लिए उपलब्ध है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि यह नामावली विभिन्न स्थलों पर उपलब्ध है।
मतदेय स्थलों पर तैनात बीएलओ, सभी एसडीएम, तहसीलदारों के कार्यालयों के अलावा जिला निर्वाचन दफ्तर में जन सामान्य के लिए उपलब्ध है। बताया गया कि पहली जनवरी 2014 में 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु वाले वोटर लिस्ट से वंचित लोग फार्म संख्या-6 पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ पता और आयु प्रमाणपत्र लगाना होगा। साथ ही मतदाता के नाम की किसी त्रुटि को ठीक कराने के लिए फार्म संख्या-8 पर आवेदन करना होगा। इसी तरह फार्म संख्या-8 क भरकर बदले हुए निवास स्थान पर नाम दर्ज कराया जा सकेगा। ये सभी फार्म निर्वाचन कार्यालय, तहसील के अलावा सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रखे गए हैं।