एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Champawat Updated Wed, 26 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पंचम वाहिनी के कमांडेंट एससी नेगी ने सीमांत क्षेत्र का चार दिनी दौरा कर कई बार्डर आउट पोस्टों (बीओपी) का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमावर्ती गांवों के नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। कमांडेंट ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों में सीमा क्षेत्र की सुरक्षा में लगे जवानों की हाैंसलाअफजाई भी की और उनकी विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एसएसबी की ओर से सीमा क्षेत्र में ग्रामीणों को दी जा रही चिकित्सा सुविधा के संबंध में भी मालूमात हासिल की। ग्रामीणों ने चूका, सीम, खेत और ब्यूरी गांवों के बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने ब्यूरी, खेत और चूका गांव में विद्युतीकरण किए जाने पर भी जोर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि लेटी से ब्यूरी के बीच थोड़ा प्रयास कर वाहन चलने लायक रास्ता बनाया जा सकता है। कमांडेंट ने ग्रामीणों को एसएसबी की ओर से हरसंभव सहायता देने की बात कही। इस दौरान कमांडेंट के साथ एसएसबी अधिकारियों का दल भी शामिल रहा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें