एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हमला करने वालों पर हो कार्रवाई : व्यापार मंडल

Champawat Updated Fri, 28 Mar 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बनबसा। नेपाल में शांति वार्ता के लिए गए भारतीय अधिकारियों पर हमले के प्रयास की घटना का व्यापारियों ने निंदा कर नेपाल पुलिस से इसमें लिप्त अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने कहा है कि वार्ता के लिए नेपाल गए अधिकारियों पर नेपाली नागरिकों द्वारा हमले का प्रयास निंदनीय अपराध है। ऐसी घटनाओं से दोनों देशों के बीच मैत्री संबंध खराब होंगे। उन्होेंने मित्र राष्ट्रों के बीच गलतफहमी पैदा करने वाली वारदातों पर अंकुश लगाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि नेपाल प्रशासन और पुलिस को भारतीय प्रशासन की सुरक्षा के इंतजाम किए जाने चाहिए थे। उन्होंने नेपाल प्रशासन से घटना के लिए जिम्मेदार दोषी नेपाली नागरिकों की पहचान कर उचित कार्रवाई का मांग की है, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें