चंपावत। सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय लटोली में बच्चों ने घर-घर शिक्षा लाएंगे, अंधकार मिटाएंगे के नारों के साथ गांव में रैली निकाली। उन्होंने अभिभावकों से अंग्रेजी माध्यम के नाम पर धड़ाधड़ खुल रहे स्कूलों के बजाए अपने नौनिहालों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने की अपील की। रैली में विनोद उप्रेती, बची सिंह पुजारी, दीपा पांडेय, राम सिंह आदि भी शामिल रहे।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौड़ाराजपुर में मझेड़ा और चौड़ाराजपुर के छात्रों ने स्कूल चलो रैली निकाली और अभिभावकों को अपने पाल्यों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। रैली में कौशल्या देवी, ललित नेगी, सतीश गहतोड़ी, जगत सिंह, देवेंद्र सिंह, मनीषा रावत, किशोर राणा आदि शामिल रहे। प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल खर्ककार्की में हरीश पांडेय और रेखा जोशी के नेतृत्व में निकली रैली में अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों में दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर बसंती गोस्वामी, प्रदीप बोरा, भुवन पुनेठा, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।