एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो चक्कर खनिज निकासी के निर्देश

Champawat Updated Fri, 18 Apr 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टनकपुर। शारदा से दिन में दो चक्कर खनिज निकासी की मांग को लेकर शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन का शिष्टमंडल जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी से मिला। उन्होंने दो चक्कर निकासी कराने का आग्रह किया। बुधवार को खनिज निकासी के चक्करों को लेकर खासा विवाद पैदा हो गया था। पुलिस के हस्तक्षेप से दो गुटों में बंटे शक्तिमान ट्रक मालिकों के बीच मारपीट की नौबत आने से टल गई, मगर विवाद अब भी नहीं सुलझ पाया है। बृहस्पतिवार को ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र ज्याल योगी की अगुवाई में शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला और स्थिति की जानकारी देते हुए प्रति दिन दो चक्कर निकासी कराने की मांग उठाई। जिस पर जिलाधिकारी ने खनन प्रभारी डीएन दास को तलब कर दो चक्कर निकासी कराने के निर्देश दिए हैं। शिष्टमंडल में जगदीश खर्कवाल, अनुज, जीडी खुल्लर, जगदीश बिष्ट, विक्की धामी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें