एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लोकतंत्र को जोशीला बनाएंगे युवा वोटर

Champawat Updated Sat, 19 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। देश नौजवानों के जोश से लवरेज है। यंग इंडिया में युवाओं की तादाद भी खूब है। चंपावत जिले में कुल वोटरों में 55 प्रतिशत से अधिक 39 साल तक के मतदाता हैं। इन युवा वोटरों की सक्रिय भागीदारी से लोकतंत्र जोशीला हो रहा है। मगर इसके बावजूद चुनाव में यंगिस्तान की चर्चा कम सुनाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा देश की तरह ही चंपावत के नौजवान वोटर भी बढ़ रहे हैं। जिले में कुल मतदाताओं में से 39 साल तक के वोटर खासी बड़ी संख्या में है। जिले में कुल 179288 मतदाताओं में से 100829 वोटर (56.23 प्रतिशत) इस आयु वर्ग में शुमार है। इनमें पहली बार वोट देने वाले 6199 लोग भी शामिल हैं। ये नौजवान अपने लोकतांत्रिक हक का उपयोग भी बड़ी शिद्दत के साथ करते हैं। युवा वर्ग के ये मतदाता लोकतंत्र के पर्व में उत्साह के रंग भर रहे हैं। इससे लोकतंत्र की समझ बेहतर होगी। युवाओं के मुद्दों को उठाने का सियासी दलों पर दबाव भी रहेगा। साथ ही वोट देने का आधार भी जाति, धर्म, क्षेत्रीयता से ऊपर उठकर अधिक समझदारी भरा होगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें