एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

थ्री डी सभा में मोदी का कांग्रेस पर हमला

Champawat Updated Wed, 30 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टनकपुर। थ्री डी के माध्यम से नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने को मंगलवार को शहर के गांधी मैदान में काफी भीड़ उमड़ी। विशेष प्रकार के इस सिस्टम को लगाने के लिए 40 लोगों की टीम यहां आई थी। अपने भाषण में मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो नेता है, न नीति है और न ही नियत है। केंद्र में दस साल काबिज रही सरकार कांग्रेस की नहीं वरन मां-बेटे की सरकार थी। अपने भाषण में उन्होंने उत्तराखंड में दैवीय आपदा के मर्म को छू कर लोगों को लुभाने का प्रयास किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस को न तो देश के नौजवानों की और न ही देश के लिए शहादत देने वालों की चिंता है। उसे सिर्फ सत्ता की चिंता है, जिसके लिए वह साम, दाम, दंड भेद सब कुछ अपनाने नहीं चूक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें