एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बारिश में हुआ वालिक सड़क पर डामर

Champawat Updated Mon, 12 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लोहाघाट। चौमला से वालिक तक 45 किमी मार्ग को हॉटमिक्स करने में घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाया है। कहा कि काम में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इससे नाराज लोगों ने कार्यदायी संस्था एशियन विकास बैंक (एडीबी) के अधिकारियों का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों ने बगैर सड़कों से धूल उड़ाए डामरीकरण को गलत बताया। रेंज क्वार्टर से हनुमान मंदिर तक के 500 मीटर सड़क में धूल के ऊपर ही हॉटमिक्स करा दिया गया। आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व बारिश में हॉटमिक्स का कार्य जारी रखा था। तब भी लोगों द्वारा की गई आपत्ति को अनसुना किया गया।
व्यापार संघ के अध्यक्ष हरीश चम्याल, प्रवीण जोशी, हयात सिंह बिष्ट, तारा चम्याल, जगदीश जोशी, प्रकाश वारियाल, नैन सिंह बिष्ट, विनोद चम्याल, जगदीश सिंह, बीसी जोशी आदि का कहना था कि एडीबी के अधिकारियों की हीलाहवाली से काम में मनमानी की जा रही है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण के चलते ठेकेदार काम में गड़बड़ी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें