एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सल्फास खाने से युवक की मौत

Champawat Updated Mon, 09 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टनकपुर। पड़ोसी से विवाद होने पर एक युवक ने सल्फास खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस में दी गई तहरीर के अनुसार बोरागोठ निवासी प्रदीप कुमार (22) पुत्र राम सिंह आर्य का शुक्रवार की रात पड़ोस में रहने वाले कन्हैया लाल उर्फ कृष्णा पुत्र चेतराम और उसकी पत्नी ललिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद रात करीब साढ़े दस बजे प्रदीप घर से चला गया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसने अपनी बहन पूनम को फोन पर सल्फास खा लेने की जानकारी देते हुए बचाने को कहा। घबराई पूनम अपने पति सुरेश कुमार के साथ प्रदीप को खोजने गई तो वह पूर्णागिरि मार्ग में लोहापुल के पास छटपटाता पड़ा मिला, जिसे फौरन संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डा. दीपक गहतोड़ी ने उसकी हालत नाजुक बताई। उसे हायर सेंटर ले जाया जा रहा था कि चकरपुर के पास उसने दम तोड़ दिया। सीओ प्रताप सिंह पांगती ने बताया कि मृतक के पिता ने घटना की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विवाहिता ने विषैला पदार्थ खाया
पिथौरागढ़। शहर के टकाना निवासी पूजा (23) पत्नी उमेश उपाध्याय ने रविवार को अज्ञात कारणों से विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि महिला को परिजनों ने शाम 4 बजे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें