एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

घायल को ला रही कार पलटी, चार जख्मी

Champawat Updated Mon, 09 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लोहाघाट। भिंगराड़ा से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए लोहाघाट ला रही कार सलना पुल के पास पलट गई। हादसे में चार लोग जख्मी हो गए। सभी को लोहाघाट अस्पताल में भर्ती किया गया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को कार (यूके03/-2252) घायल दिलवर दत्त जोशी (65) पुत्र गोवर्द्धन जोशी को लोहाघाट ला रही थी। सलना पुल के पास कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में चार लोग जख्मी हो गए। कार चालक खरहीं के पूर्व ग्राम प्रधान तुलसी प्रसाद (32), मनोज जोशी (22), भिंगराड़ा के हरीश जोशी (25) के अलावा दिलवर जोशी को भी चोट आई है। जानकारी मिलने पर महेंद्र फर्त्याल अपने वाहन से घायलों को लोहाघाट अस्पताल लाए। डा. इरफान का कहना है कि दिलवर को काफी चोटें आई हैं। जिन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया है, जबकि तुलसी, हरीश और मनोज खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें