एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हृदयगति रुकने से वन रक्षक की मौत

Champawat Updated Wed, 16 Jul 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लोहाघाट। मौनपोखरी (चंपावत) के वन रक्षक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। वे चंपावत से लोहाघाट आ रहे थे। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव खरही में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि खरही निवासी घनानंद जोशी (52) चंपावत से लोहाघाट आ रहे थे। तभी रास्ते में उनके सीने में दर्द हुआ। उन्हें फौरन लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। डा. इरशाद ने परीक्षण के बाद घनानंद जोशी को मृत घोषित किया। दरोगा बीएम उप्रेती ने पंचनामा किया। जानकारी मिलते ही वन विभाग के उप खंड अधिकारी महिपाल सिरोही, वन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी, एमएम भट्ट, वन बीट अधिकारी संघ के अध्यक्ष पुष्कर सिंह बोरा, चतुर सिंह, कैलाश राय, विपिन बिष्ट, बीएम टम्टा आदि मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें