एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति का विरोध

Champawat Updated Wed, 16 Jul 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। जिला क्षय नियंत्रण केंद्र (डॉटस) में डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर पद पर बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को इस संबंध में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की ओर से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि गत 11 जुलाई को डॉटस केंद्र में जिला कोआर्डिनेटर पद पर स्थानीय व्यक्ति की नियुक्ति के स्थान पर उत्तर प्रदेश के व्यक्ति की नियुक्ति कर दी गई है, जबकि इस पद पर जिले के स्थानीय व्यक्ति का चुनाव किया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिला महामंत्री रवींद्र सिंह तड़ागी, पालिका सभासद सूरज प्रहरी, कमल किशोर, हरीश चंद्र, कैलाश चंद्र ओली, मनोज नेगी आदि की ओर से एसडीएम अशोक जोशी को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि चयनित अभ्यर्थी पहले से ही जिले में संचालित अक्षय परियोजना में संविदा में कार्यरत है, जिसके चलते अन्य बेरोजगारों में रोष व्याप्त है। यदि इस संबंध में शीघ्र कोई निर्णय नहीं लिया गया तो जिले के अन्य अभ्यर्थी आंदोलन करने को विवश होंगे। एसडीएम की ओर से इस मामले में उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें