एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बार्डर में पकड़ी बाइक चोरी की निकली

Champawat Updated Wed, 16 Jul 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बनबसा। नेपाल ले जाई जा रही संदिग्ध बाइक चोरी की निकली। बाइक बरेली जिले के नवाबगंज से चुराई गई थी। पुलिस ने बाइक के साथ पकड़े गए नेपाली युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह खड़ायत और एसएसबी के उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी टीम ने गढ़ीगोठ बार्डर पर सीमा स्तंभ संख्या 802 के पास से एक युवक को हीरो होंडा बाइक (यूपी 23 एच/ 2747) को नेपाल ले जाते समय पकड़ लिया। पुलिस उप निरीक्षक खड़ायत ने बताया कि जांच में बाइक चोरी की मिली। बाइक पीलीभीत जिले के जहानाबाद निवासी विनय कुमार की है। बाइक पांच जुलाई को नवाबगंज से चोरी हुई थी। विनय कुमार ने नवाबगंज थाने में रिपोर्ट लिखाई है। पकड़ा गया आरोपी मोहन दत्त भट्ट पुत्र कमलापति भट्ट नेपाल के कंचनपुर जिले के चांदनी वार्ड संख्या 7 का रहने वाला है। आईपीसी की धारा 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। नवाबगंज पुलिस को भी बाइक बरामदगी की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें