एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जमनपौड़ के पास चट्टान दरकी

Champawat Updated Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लोहाघाट। लोहाघाट से देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी को जाने वाला मोटर मार्ग चौथे दिन भी बंद है। इस मार्ग में जमनपौड़ के पास चट्टान दरकने से सड़क को भारी क्षति पहुंची है। बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से सड़क जगह-जगह टूट गई। इससे वालिक में वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। एडीबी के अधिशासी अभियंता डीपी आर्या ने बताया कि बोल्डर को ब्लास्ट किया जा रहा है। बुधवार तक यातायात चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई अन्य सड़कें भी बंद हैं। सिरतोली-मंगोली सड़क को भी अभी तक यह सड़क यातायात लायक नहीं बन सकी है। जूनियर इंजीनियर हरीश कुंवर का कहना है कि विभाग पहले मुख्य मार्गों को खोल रहा है। इसके बाद यहां जेसीबी लगाई जाएगी। डुंगराबोरा सड़क बंद होने से कई वाहन फं से हुए हैं। अभी तक यहां के गांवों में जुलाई का खाद्यान्न नहीं पहुंचा है। मेघ सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान चंचल सिंह, मढुवा के भूप सिंह, गंगा सिंह, हीरा सिंह, शंकर राम आदि ने सड़क को शीघ्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें