एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हाईस्कूल की टॉपर छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

Champawat Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टनकपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रावास की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को कई प्रस्ताव पास किए गए हैं। तहसीलदार हरी राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में वार्डन सुनीता सुकोटी ने आख्या पेश की। समिति ने माध्यमिक की छात्राओं हेतु स्वीकृत बजट से दैनिक मानदेय पर 3 कुक और एक चौकीदार की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इसके अलावा जरूरी सामान की खरीददारी का फैसला लिया गया है। तहसीलदार ने कार्यदायी एजेंसी आरईएस के जेई को नवनिर्मित छात्रावास भवन के अवशेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास करने वाली छात्रा छाया कठायत और सीमा प्रभा को पुरस्कृत किया गया। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डा. एचएस ह्यांकी, आरईए के एई बीआर आर्या, जलसंस्थान के जेई बीएस डालाकोटी, पीटीए अध्यक्ष दयाराम, अभिभावक भगवती देवी, हेमा देवी, सरस्वती देवी, गौतम महराना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें