एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भरभरा कर गिरा 150 साल पुराना मकान

Champawat Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। तल्लीहाट में रविवार को 150 साल पुराना मकान भरभरा कर गिरा। हादसे के समय भवन स्वामी के घर से बाहर होने से हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार पूर्वाह्न को तल्लीहाट निवासी भवन स्वामी किशोरी लाल साह और उनकी पत्नी मोहनी साह घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान उनके मकान का बांया हिस्सा टूट कर गिर गया। घटना के समय मकान के पास से गुजर रहे अजय प्रहरी और भुवन पचौली मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। लोगों ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी। नायब तहसीलदार बद्री सिंह रौतेला, राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश गिरी और हरीश जोशी ने मौके पर पहुंच क्षति का आंकलन किया।
क्षतिग्रस्त मकान के हिस्से में छत टपकने से लकड़ियां सड़ गई थीं। जिस वजह से मकान अचानक टूटकर गिर गया। सभासद अनीता प्रहरी, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन गिरी, प्रकाश गिरी, सूरज प्रहरी आदि ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें