एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टाकना तोक में खसरे से 24 लोग पीड़ित

Champawat Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लोहाघाट। स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने नेपाल की सीमा से लगे इलाकों में डोर-टू-डोर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बिंडा तिवारी गांव के टाकना तोक में खसरे से 24 लोग पीड़ित पाए गए। जिन्हें दवा देने के अलावा बचाव के तरीके भी बताए गए। अब इन लोगों की हालत ठीक है। सीएमओ डा. हरीश चंद्रा ने बताया कि गरम घाटियों वाले क्षेत्रों में लोगों को उबला पानी पीने, ताजा भोजन करने सहित साफ-सफाई रखने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली टीम का नेतृत्व एसीएमओ डा. प्रवीण कुमार और दूसरी टीम का चिकित्साधीक्षक डा. पीडी पंगरिया ने किया। अभियान में एएनएम रीता बिष्ट, आशा देवी, जोगा राम, शांति भंडारी आदि शामिल थी, जबकि दूसरे दल में फार्मेसिस्ट सतीश पांडेय, डा. मुबारक अली, हेम बहुगुणा, दीपक पनेरू, मदन अधिकारी, सीता गहतोड़ी, श्वेता जोशी, पार्वती, गीता पंत, देवकी देवी, प्रधान भुवन भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें