एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चालक-परिचालक की गिरफ्तारी से रोडवेज कर्मी भड़के

Champawat Updated Tue, 26 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टनकपुर (चंपावत)। वन्यजीव के अंगों की तस्करी के आरोप में रोडवेज बस के चालक-परिचालक की गिरफ्तारी से रोडवेज के कर्मचारी भड़क उठे हैं। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आरोपी चालक-परिचालक को निर्दोष बताते हुए रीजन कार्यशाला गेट पर पुलिस और वन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। रोडवेज इंपलाइज यूनियन ने भी चालक-परिचालक को बेगुनाह बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को चंपावत में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने टनकपुर डिपो की बस यूए 07 पी/1450 की छत में बिस्तरबंद में छिपाकर रखी गईं गुलदार की खाल और हड्डियां बरामद कर बस के चालक दिनेश वर्मा और परिचालक देवेंद्र जोशी को गिरफ्तार किया है। चालक-परिचालक की गिरफ्तारी के विरोध में रोडवेज कर्मचारी संगठन सड़क पर उतर आए हैं। संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। रोडवेज इंपलाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र पुरी ने भी आरएम को ज्ञापन सौंप चालक-परिचालक को बेवजह फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारी संगठनों ने गिरफ्तार चालक-परिचालक को रिहा कर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। प्रदर्शन में संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट, मंत्री बलदेव प्रसाद, भुवन पांडेय, दीवान सिंह, भूप सिंह, खीम राम, संजीव, भूपाल सिंह, हरीश जोशी, विनोद पाठक, सुंदर सिंह, गोविंद जोशी, राजकुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें