चंपावत। नवस्थापित राजकीय पालीटेक्निक में प्रवेश की कवायद जारी है। अब तक 21 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। रजिस्ट्रेशन के बाद हुई काउंसलिंग में इन अभ्यर्थियों की दाखिले की प्रक्रिया पूरी हुई। समन्वयक कमलेश कुमार ने बताया कि चंपावत पालीटेक्निक में इलेक्ट्रानिक्स ट्रेड संचालित होगा। ट्रेड की अधिकतम क्षमता 25 सीटाें की हैं। शिक्षण कार्य एक सितंबर से होगा। बताया गया कि भौतिकी, रसायन, गणित, अंग्रेजी, कंप्यूटर प्रोग्रामर के विजिटर प्रोफेसरों की तैनाती होगी। दो कार्यशाला अनुदेशक, दो कनिष्ठ सहायकों के पदों समेत कुछ अन्य पदों पर आउटसोर्सिंग के जरिए तैनाती की जाएगी। फिलहाल किसी भी पद में तैनाती नहीं हो सकी है। पालीटेक्निक नगर पालिका के गोरलचौड़ मैदान में स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में संचालित होगा।