बनबसा। खाद्य सुरक्षा विभाग के सैंपलिंग कार्रवाई से मीना बाजार के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। किराना व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। कुछ ही देर में बाजार में साप्ताहिक बंदी जैसा माहौल हो गया।
शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मीना बाजार में खाद्य सामग्रियों की जांच शुरू की। अभी टीम ने अंजनी किराना स्टोर से मसालों के सैंपल लिए ही थे कि अन्य दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दीं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि यह रुटीन कार्रवाई है, जो नियमित रूप से चलती रहेगी। व्यापारियों के दुकानें बंद कर गायब होने यहां बिकने वाली खाद्य सामग्रियों की शुद्धता पर संदेह है। लिहाजा अब औचक छापामार कार्रवाई की जाएगी।