एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भंडारे के साथ नंदा सुनंदा महोत्सव का समापन

Champawat Updated Sun, 07 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। आठ दिनों तक चले नंदा सुनंदा महोत्सव का शनिवार को विशाल भंडारे के साथ समापन किया गया। बालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर महोत्सव के दौरान रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले लोक कलाकारों और झांकियों में अव्वल रहे विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा भजन कीर्तन गायकों को भी सम्मानित किया गया। मंदिर में शुक्रवार की देर रात्रि तक भजन कीर्तन का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष त्रिभुवन गिरि ने सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। मंदिर के महंत भैरव गिरि, देवडांगर देवी लाल वर्मा, मोहिनी साह, प्रकाश पटवा, गीता वर्मा आदि ने शनिवार को भी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट झांकियों के लिए मार्डन इंटर कालेज, विद्या मंदिर, यूनिवर्सल और एबीसी आल्मामैटर स्कूल को पुरस्कृत किया गया। महोत्सव के संचालन में सभासद नरेंद्र मोहन जोशी, रोहित बिष्ट, भगवतशरण राय, सौरभ साह, प्रकाश गिरि, हीराबल्लभ पलसांई, विमल साह, बहादुर फर्त्याल, विकास साह, अमित वर्मा, मुक्तेश वर्मा, विजय वर्मा, प्रकाश पांडेय, रीतेश राय, हीराबल्लभ, विवेकानंद आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें