एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शराबियों की अब खैर नही

Champawat Updated Tue, 09 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बनबसा। देवीपुरा-मझगांव महिला मंगल दल ने शराब विरोधी आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। महिलाओं ने बैठक कर मंगल दल की नई कार्यकारिणी गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान माला देवी की अध्यक्षता और उप प्रधान कमला उप्रेती के संचालन में हुई बैठक में महिला मंगल दल का गठन कर कमला चंद को अध्यक्ष और मीना देवी को सचिव चुना गया है। इसके अलावा विमला देवी उपाध्यक्ष, मीना जोशी कोषाध्यक्ष, देवकी देवी उप सचिव बनाई गई हैं। संरक्षक की जिम्मेदारी गंगा देवी, हीरा देवी और पुष्पा देवी को सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी ने गांव में शराब विरोधी अभियान चलाने का निर्णय लिया है। कहा है कि नशे की प्रवृत्ति से गांव का माहौल खराब होने के साथ ही ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। बैठक में चंदा देवी, गीता देवी, बसंती देवी, उमावती, निर्मला, भवानी, चंपा देवी, मीरा देवी, पुष्पा देवी, शांति देवी, लक्ष्मी देवी, हरिप्रिया, लीला, जमुना, सपना, भागीरथ, सरस्वती आदि महिलाएं मौजूद थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें