एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ब्राह्मण और क्षत्रिय को भी मिले आरक्षण का लाभ

Champawat Updated Wed, 10 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टनकपुर। क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज को अल्पसंख्यक जाति बताते हुए आरक्षण दिए जाने की मांग उठने लगी है। गेलेंट्री अवार्ड प्राप्त सीआईएसएफ के रिटायर्ड जवान पुष्कर दत्त जोशी ने मौजूदा आरक्षण नीति को भेदभाव पूर्ण करार देते हुए क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर तहसील में धरना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि देश की आबादी का महज तीन फीसदी क्षत्रिय समाज और पांच फीसदी ब्राह्मण समाज सरकार की भेदभाव पूर्ण नीति के चलते आज आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग, समाज, धर्म के लोगों को आरक्षण नीति का लाभ मिलता है, लेकिन क्षत्रिय और ब्राह्मण समाज को इसका लाभ नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें