एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पीएसी जवानों ने युवक को पीटा

Champawat Updated Thu, 11 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टनकपुर (चंपावत)। पीएसी के छह जवानों ने पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार की रात एक व्यापारी के पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना को लेकर देर रात तक कोतवाली में हंगामा रहा। गंभीर रूप से घायल युवक के पिता ने अज्ञात जवानों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव-शक्ति होटल स्वामी पूर्व सभासद हयात सिंह बिष्ट का पुत्र देवेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ डिशू रात करीब नौ बजे एफसीआई मार्ग तिराह के पास खड़ा था कि अचानक सादी वर्दी में आए पीएसी जवानों ने उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी और उसे पकड़ कर कोतवाली ले गए। घटना का पता चलते ही गुस्साए लोग कोतवाली पहुंचे। देर रात तक हंगामा होता रहा। सीओ पीएस पांगती और कोतवाल नरेश चंद ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। जवानों के खिलाफ कार्रवाई की बात पर वे शांत हुए। बताते हैं कि करीब ढाई माह पूर्व देवेंद्र का पीएसी के एक जवान से विवाद हुआ था, उसी रंजिश में उन्होंने उसकी पिटाई की है। कोतवाल नरेश चंद ने बताया कि देवेंद्र के पिता ने अज्ञात जवानों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें