चंपावत। मुख्य विकास अधिकारी श्याम सुंदर सिंह पांगती ने जिले में घटते ऋण जमा अनुपात पर चिंता जताते हुए बैंकर्स और रेखीय विभागों के अधिकारियों को ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने कई बैंकों और विभागों की ओर से कार्ययोजना प्रस्तुत न करने पर नाराजगी प्रकट करते हुए पांच दिन के भी कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बैंक अधिकारियों को माह में कम से कम एक बार ग्रामीण क्षेत्रों में जन धन योजना के तहत खाते खोलने के साथ ही ऋण वितरण शिविर लगाने को भी कहा।
नाबार्ड के जिला प्रबंधक पुनीत नागर ने कई बैंकों के प्रबंधकों के बैठक में उपस्थित न होने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने को लीड बैंक अधिकारी को निर्देश दिए। पर्यटन अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि विभिन्न बैंकों को 2.24 करोड़ के ऋण प्रस्ताव भेजे गए हैं, जबकि उद्योग विभाग की ओर से चार करोड़ के आवेदन बैंकों को स्वीकृति के लिए भेजे हैं। नाबार्ड प्रबंधक ने सही आवेदनों को तत्काल ऋण स्वीकृत करने के निर्देश जारी किए। बैठक में डीआरडीए के परियोजना निदेशक केएन तिवारी, डीडीओ विवेक उपाध्याय, लीड बैंक अधिकारी यूएस जंगपांगी सहित बैंकर्स और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।