लोहाघाट (चंपावत)। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का तीन दिवसीय त्रिवार्षिक अधिवेशन 12 अक्तूबर से देहरादून में होगा। जिसमें शामिल होने वाले शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) द्वारा 11 से 14 अक्तूबर तक का विशेष अवकाश दिया गया है।
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश देव के अनुसार मेहूवाला मांफी इंटर कॉलेज प्रांगण में होने वाले इस अधिवेशन में मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में शिक्षकों की पारदर्शी स्थानांतरण नीति, स्थानांतरण एक्ट बनाने, एसीपी का लाभ शिक्षकों को देने, वेतन विसंगति दूर करने, एलटी पदोन्नति की जगह एलटी समायोजन शब्द का प्रयोग कर वर्ष में 20 उपार्जित अवकाश देने, सर्व शिक्षा अभियान के तहत खोले गए स्कूलों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति दिलाने, इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का वेतन आहरण की व्यवस्था भी कोषागार से करने के साथ शिक्षक कल्याण कोष की व्यवस्था, दुर्गम विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकाें को दुर्गम भत्ता देने जैसी तमाम मांगेें रखी जाएंगी।