एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पूर्णागिरि दर्शन के लिए आया युवक गिरफ्तार

Champawat Updated Tue, 14 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टनकपुर (चंपावत)। रिवाल्वर लेकर मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए लखनऊ के यात्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वह मोबाइल से टनकपुर बैराज की फोटोग्राफी कर रहा था। मना करने पर गुस्से में यात्री ने अपना रिवाल्वर भी जवानों को थमा दिया। जांच में पता चला कि उसका शस्त्र लाइसेंस उत्तराखंड के लिए वैध नहीं है। इसके चलते उसका रिवाल्वर और लाइसेंस जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहन सदन राधाकृष्ण कालोनी हसनपुर लखनऊ (यूपी) निवासी अभिषेक वर्मा पुत्र स्व. सहजराम वर्मा अपना लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर साथियों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को आया था। पूर्णागिरि दर्शन के बाद वह बृहस्पतिवार देर सायं सिद्धनाथ बाबा के दर्शन को नेपाल जा रहा था। बार्डर पर अपने मोबाइल से टनकपुर बैराज की फोटोग्राफी करने पर सीआईएसएफ के जवानों ने उसका मोबाइल छीन लिया। उसके गुस्से में आकर अभिषेक वर्मा ने जवानों को अपना रिवाल्वर भी थमा दिया। शस्त्र देख सकते में आए जवानों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल नरेश चंद ने बताया कि आरोपी का शस्त्र लाइसेंस सिर्फ यूपी के लिए वैध था, जिसके कारण उसका रिवाल्वर और लाइसेंस जब्त कर शस्त्र अधिनियम की धारा 30 के तहत जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें