एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में शामिल हुआ चंपावत

Champawat Updated Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। केंद्र सरकार की ओर से संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत चंपावत जिले का चयन किया गया है। इस योजना के तहत देश के 100 जिलों का चयन किया गया है। केंद्र ने सभी जिलों से सात नवंबर तक एक्शन प्लान तैयार करने को कहा है। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत जिले में लिंग जांच, कन्या भ्रूण हत्या, अवैध अल्ट्रासाउंड को लेकर कड़े कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने 31 अक्तूबर को चंडीगढ़ में नार्थ इंडिया रीजनल कांफ्रेस में चयनित जिलों के डीएम और सीएमओ के समक्ष बालिकाओं की घटती जन्म दर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं इस अभियान की मानीटरिंग कर रहे हैं। डीएम के अनुसार जिले में कन्या भ्रूण हत्या पर नकेल कसने और बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने इस संबंध में विद्यालय स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में पिथौरागढ़ को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें