एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चार दिन बाद पहुंचे रसोई गैस सिलेंडर

Champawat Updated Wed, 12 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित इंडेन गैस एजेंसी में चार दिन बाद रसोई गैस सिलेंडर का वाहन पहुंचा। वाहन पहुंचने की सूचना पर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की एजेंसी में भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि जिला मुख्यालय की इंडेन गैस एजेंसी में रसोई गैस को लेकर किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं है। मंगलवार को लाइन में लगे सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर मुहैया कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस एजेंसी के प्रबंधक सुनील वर्मा के अनुसार हल्दूचौड़ प्लांट से डिमांड के अनुरूप सिलेंडरों का वाहन नहीं भेजे जाने से चार दिन बाद सप्लाई हो सकी है। बावजूद इसके मुख्यालय की गैस एजेंसी में किसी प्रकार का बैक लॉग नहीं है। वर्तमान में गैस एजेंसी की ओर से नगरीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए टेलीफोन के जरिए गैस सिलेंडर बुकिंग किए जाने की अनिवार्यता लागू की गई है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को एजेंसी से सिलेंडर मुहैया कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें